अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा एचएस इंडेक्स के अद्यतन रखरखाव की स्थिति की जांच की गई।

इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए वहां पर आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने हवालात एवं मालखाना का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर सेवा मिल सके।

अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ करें तथा जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS