जालौन : मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जनपद जालौन पुलिस द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एण्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा उन्हें आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसी आधुनिक ठगी के तरीकों से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS