उरई : इंदिरा नगर में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी जालौन ने लिया जायजा

उरई : इंदिरा नगर में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी जालौन ने लिया जायजा

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : उरई के इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और जलभराव से हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इसके चलते उरई रजवाहे के ओवरफ्लो होने से आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है। पानी की निकासी के लिए 10 पंप सेट लगाए गए हैं और नहर के पानी को भी डायवर्ट किया गया है। पंपिंग सेट के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों से लगातार पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को जलभराव की समस्या के स्थायी और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी का कार्य लगातार जारी रखा जाए और नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS