नवरात्रि पर्व को लेकर जालौनी माता मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

नवरात्रि पर्व को लेकर जालौनी माता मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कुठौंद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जालौनी माता मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेला परिसर में व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS