एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया जोर

एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया जोर

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना आटा के थानाध्यक्ष एवं यातायात प्रभारी ने मोहतरमा जैनब हीरा महाविद्यालय, आटा (कालपी), जालौन में आयोजित एनसीसी कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने की जानकारी दी। साथ ही, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने और बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने से बचने की हिदायत दी गई।

यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। सुरक्षित यातायात के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और सड़क पर सावधानी बरते।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS