जालौन : जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विरजेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे एवं सिविल जज (सी.डी.)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिभा द्वारा जिला कारागार उरई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण करते हुए विभिन्न सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाएं, पुस्तकालय, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं।

अधिकारियों ने निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बंदियों के स्वास्थ्य, खानपान तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भी कारागार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कारागार में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण भी बनाए रखा जाए, जिससे बंदियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी, पारदर्शी एवं मानक अनुरूप बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS