जालौन : बेतवा नदी पर बने पुल का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जालौन : बेतवा नदी पर बने पुल का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जनपद जालौन में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत बेतवा नदी पर बने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल की संरचनात्मक स्थिति, आवागमन की सुगमता तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की क्षति या जोखिम की स्थिति में तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पुलों की स्थिति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल को निर्देशित किया कि पुल पर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा ओवरलोडिंग और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि पुल के आसपास साफ-सफाई, संकेतक बोर्ड एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS