जालौन : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस पर थाना कोटरा में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
जालौन : जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित थाना/समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा थाना कोटरा में उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, आपसी विवाद, राजस्व से संबंधित प्रकरण एवं अन्य स्थानीय मुद्दे सामने आए, जिनका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि हर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, साथ ही फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार रखने पर विशेष जोर दिया।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें, ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।