पनवाड़ी में सपा की पीडीए जन महापंचायत, बुंदेलखण्ड के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

पनवाड़ी में सपा की पीडीए जन महापंचायत, बुंदेलखण्ड के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

महोबा : चरखारी विधानसभा क्षेत्र के पनवाड़ी स्थित अवध गार्डन में समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र सिंह राजपूत बीरा के नेतृत्व में पीडीए जन महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोधी समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। आगामी विधानसभा चुनाव, बुंदेलखण्ड के विकास और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने की। उन्होंने महोबा की खनिज संपदा, किसानों की उपज और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुख विषय बताते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चरखारी क्षेत्र से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी को मजबूत करने की बात कही।

पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पुष्पेंद्र यादव ने बुंदेलखण्ड पैकेज का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया गया। उन्होंने किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए मंडियों की स्थापना तथा सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम आयोजक महेंद्र सिंह राजपूत बीरा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा गरीब, असहाय, पीड़ित और वंचित वर्गों के मुद्दों को उठाने पर केंद्रित रही है। उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

जन महापंचायत में जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पुष्पेंद्र यादव, पूर्व प्रत्याशी रामवन दद्दा, सपा नेत्री मारुति साहू, इंजीनियर करण सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष लवकेश राजपूत, युवजन सभा जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गंगा यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संतोष साहू सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रधान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा अशोक राजपूत, वृंदावन राजपूत, मुन्ना राजपूत, बृजेश राजपूत, जयचंद, विजय, चौधरी राजू, अर्जुन सिंह, मानवेंद्र यादव, कृष्णकांत यादव, लालू नेता, प्रेम विश्वकर्मा, देवेंद्र राजपूत, लाखन काका, भोला यादव, मनोज तिवारी, हृदश मुखिया, सुनील कश्यप, जमीला बानो, अरविंद मिश्रा, हरि सिंह वर्मा, शिवपाल सिंह यादव, राका मंसूरी, अय्यूब कुरैशी, धीरेंद्र राजपूत, शुभम राठौर, रणत यादव, रविंद्र राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, अनुराग यादव, पवन महाराज सारंगपुरा राजपूत एवं शशिकांत राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS