जालौन : कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज पिंडारी का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने किया औचक निरीक्षण

जालौन : कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज पिंडारी का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने किया औचक निरीक्षण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, पिंडारी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, आवासीय एवं खान-पान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्ष में छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मन लगाकर नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान किचन, सीसीटीवी व्यवस्था, विजिटर रूम एवं कक्षा-कक्षों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान तथा सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने तथा छात्राओं की आवश्यकताओं का समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS