वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उसका निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

जनसुनवाई के दौरान लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और जिन मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा था, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS