कालपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

कालपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 9200 रुपये नगद, 01 अदद मोबाइल फोन तथा 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तगण क्षेत्र में लोगों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से धन उगाही कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान बरामद असलहा एवं कारतूस के संबंध में भी विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कालपी पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS