कोचिंग सेंटरों व बाजार क्षेत्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कोचिंग सेंटरों व बाजार क्षेत्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उरई नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों की चेकिंग कराई गई। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान आम लोगों से भी अपील की गई कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS