न्यायालयीय आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा गोष्ठी

न्यायालयीय आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा गोष्ठी

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन उरई में कोर्ट पैरोकारों एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने न्यायालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारंट एवं अन्य आदेशिकाओं की समय से शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील मुकदमों का चिन्हीकरण कर उनकी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आती है और आम जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है।

इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट पैरवी से जुड़े सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा करने, अद्यतन स्थिति बनाए रखने तथा न्यायालय में साक्ष्यों एवं गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS