ग्राम रगौली में सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

ग्राम रगौली में सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम रगौली में स्थापित अत्याधुनिक सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम का औचक निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में आधुनिक तकनीक के उपयोग, जल उपलब्धता तथा किसानों को मिल रहे लाभ के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आधुनिक सिंचाई प्रणाली के प्रभाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पाया कि इस प्रणाली से किसानों को समय और पानी दोनों की बचत हो रही है, जिससे फसल उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान तालाब में पानी का स्तर अपेक्षाकृत कम पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहर के माध्यम से शीघ्र तालाब को भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सिंचाई कार्य प्रभावित न हो।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद में आधुनिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को इस तरह की उन्नत प्रणालियों से जोड़ा जाए, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS