गर्मी को देखते हुए पेयजल व विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश

गर्मी को देखते हुए पेयजल व विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश

उरई, जालौन। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जनपद में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, वाटर कूलर, ट्यूबवेल, हैडपम्प, सफाई व्यवस्था तथा नहरों के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी संस्थानों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों की नियमित जांच कराई जाए। साथ ही खराब पड़े ट्यूबवेलों व हैडपम्पों की शीघ्र मरम्मत कराकर उन्हें सुचारु रूप से संचालित कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की कोई समस्या न हो।

उन्होंने अधिकारियों को जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति की सतत निगरानी रखने तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS