वृक्षारोपण की तैयारी व पर्यावरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

वृक्षारोपण की तैयारी व पर्यावरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

उरई, जालौन। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक कर विभिन्न पर्यावरणीय कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में पिछले तीन वर्षों में कराए गए वृक्षारोपण की स्थिति, थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग, मृत पौधों को बदलकर नए पौधों का रोपण तथा नून नदी पर कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को शासन द्वारा जारी टाइमलाइन के अनुसार कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS