आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मंडल स्तरीय कॉन्फ्रेंस
आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन (ABDM) एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की संयुक्त मंडल स्तरीय कॉन्फ्रेंस में कानपुर मंडल एवं झांसी मंडल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता श्रीमती रितु माहेश्वरी, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई। वहीं, श्रीमती अर्चना वर्मा, आईएएस एवं सीईओ, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन (ABDM), उत्तर प्रदेश ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला महिला चिकित्सालय, उरई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. पाल एवं आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के नोडल प्रभारी डॉ. संजीव प्रभाकर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दोनों मंडलों के अपर निदेशक स्वास्थ्य, डायरेक्टर उर्सला हॉस्पिटल, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर सहित दोनों मंडलों के विभिन्न जनपदों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, आयुष्मान भारत एवं डिजिटल हेल्थ मिशन के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निजी अस्पतालों के संचालकों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल हेल्थ सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को बेहतर बनाना रहा।

