तहसील जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
तहसील जालौन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर राजेश कुमार पांडेय जिलाधिकारी जालौन एवं डॉ. दुर्गेश कुमार पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया।