हत्या का खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या का खुलासा, 06 अभियुक्त गिरफ्तार

उरई, जालौन। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस टीम ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 14.02.2026 को थाना नदीगांव में दर्ज मुकदमे के आधार पर गठित पुलिस टीम — प्रभारी निरीक्षक थाना नदीगांव टीम एवं प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल संयुक्त टीम, जनपद जालौन — द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा गया। पूछताछ में पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या करना स्वीकार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से एक कार, एक स्कूटी, अवैध पिस्टल .32 बोर मय कारतूस, मफलर व अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS