3.100 किलो अवैध नशीले पदार्थों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली जालौन पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शनि पुत्र मनीराम निवासी मोहल्ला हरिपुरा, कस्बा व थाना जालौन, जनपद जालौन को 3.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।