पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों/कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।