महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक जालौन ने किया संगेस्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत संगेस्वर महादेव मंदिर, नीचे का पुरा, थाना नदीगांव का स्थलीय भ्रमण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा से जुड़े समस्त पहलुओं का गहनता से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर के पुजारी से व्यवस्थाओं एवं परंपराओं के संबंध में वार्ता की गई। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।