अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जनपद में हुआ प्रथम आगमन

उरई : अपना दल (एस) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी का शहर के अम्बेडकर प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी ने उन पर पहली बार भरोसा जताते हुए जालौन जिले की कमान सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सरदार बल्लभ भाई पटेल, अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जिस तरह भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि अपना दल एस की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिले में जल्द ही पार्टी का विस्तार किया जाएगा और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि पार्टी को वृहद स्तर पर बढ़ाया जा सके और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश कुंडे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद पटेल, प्रदेश महासचिव युवा मंच ओमकार ठाकुर, रोहित राठौर, प्रांजुल पटेल, लालसिंह बगिया, हेमंत बगिया, रामबाबू, रमाकांत, अनवर अली, कमल साहू, गजेंद्र, अमित खितौली, बब्बू, पुनीत गौतम, सागर मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS