आटा में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आटा में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आटा, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना आटा पुलिस बल के साथ कस्बा आटा के मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार तथा अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

इस दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई तथा स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS