कोतवाली कालपी में पुलिस अधीक्षक जालौन ने किया अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों की समीक्षा

कोतवाली कालपी में पुलिस अधीक्षक जालौन ने किया अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों की समीक्षा

कालपी, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा कोतवाली कालपी में सर्किल कालपी के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारीगण एवं उपनिरीक्षकगण का अर्दली रूम किया गया।

इस दौरान लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही तथा जनपद में चलाए जा रहे प्रचलित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS