कोतवाली उरई पुलिस ने 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 3.05 लाख रुपये बरामद
उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़/जामातलाशी के कुल 3,05,000 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते आदि बरामद किए गए। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।