मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में नागरिकों से किया संवाद

टीकमगढ़ में शिकायतों का किया त्वरित निराकरण

जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित

भोपाल : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जन विश्वास अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन में नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निराकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंजीयक सहकारिता श्री एस.के. कौशिक को निलंबित करने के निर्देश दिये। श्री दयाराम लोधी ने उनकी माँ श्रीमती रानीबाई की मृत्यु होने पर सहकारी बैंक की मवई शाखा द्वारा नॉमिनी के खाते में राशि अंतरित नहीं किये जाने पर शिकायत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंजीयक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को टीकमगढ़ में नागरिकों की समस्याओं को सुना और निराकरण भी किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सतत रूप से फील्ड भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें। स्थानीय स्तर पर जनता की शिकायतों का समय सीमा में प्रभावी निराकरण किया जाये। क्षेत्र विशेष में मिलने वाली शिकायतों का भी समुचित निराकरण सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महेश प्रसाद लोधी, श्री कमलेश नामूलिया, श्री दयाराम लोधी, श्री कालीचरण सिंह राजपूत और श्री हरिराम विश्वकर्मा से सीधे बात कर उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संबद्ध निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य पर शासकीय सेवक सम्मानित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मौके पर जिले में विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों के वास्तविक स्थान पर संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक जतारा श्री हरिशंकर खटीक सहित मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह सहित कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS