जालौन : वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध समाधान के निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध समाधान के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान अलग-अलग थानों और पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सीधे सुना गया और उनके मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई में सामने आने वाली शिकायतों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार पुलिस कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS