कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (एटीएमए) की गवर्निंग बोर्ड तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम)/एनएमएसए योजना की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति, कार्ययोजना एवं किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध प्रगति पर विशेष बल दिया तथा कहा कि किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक एवं तकनीकी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।