राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारंभ

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, उरई में छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अभियान के अंतर्गत सभी अभिभावकों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की गई है कि लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दिनांक 14 अगस्त, 2026 को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं, जिससे कृमि संक्रमण से बचाव हो सके और बच्चों का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS