पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।