न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सेशन हवालात, ड्यूटी रजिस्टर तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।