वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS