व्यापार मंडल के साथ प्रशासनिक गोष्ठी आयोजित, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

व्यापार मंडल के साथ प्रशासनिक गोष्ठी आयोजित, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जनपद में कानून-व्यवस्था एवं व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

बैठक में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बाजारों में अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाजारों में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारी बंधुओं ने भी प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS