जालौन : थाना रेढर का आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव व लंबित विवेचनाओं पर दिए सख्त निर्देश


जालौन : थाना रेढर का आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव व लंबित विवेचनाओं पर दिए सख्त निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा थाना रेढर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिससे पुलिस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया और एचएस इंडेक्स, रजिस्टरों के रखरखाव एवं उनके अद्यावधिक होने की स्थिति की जांच की। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और आमजन को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक ने हवालात और मालखाना का भी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को संतोषजनक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने साफ-सुथरे वातावरण को बेहतर कार्यशैली का आधार बताते हुए नियमित स्वच्छता बनाए रखने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सतर्कता और जिम्मेदारी का संदेश गया है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS