जनगणना-2027 के तहत जनपद में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ

जनगणना-2027 के तहत जनपद में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद जालौन में आज से स्व-गणना अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की और जनपदवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना आसानी से कर सकता है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और सुलभ हो गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 07 मई से 21 मई 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सभी नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि स्व-गणना के बाद प्राप्त होने वाली SE ID को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में यह पहचान सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं में उपयोगी होगी।

जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि “सही जानकारी ही विकास की मजबूत नींव होती है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और जनपद जालौन को जनगणना-2027 में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS