वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के तहत क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः इसमें पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS