वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS