‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 680 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट

‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 680 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट

उरई, जालौन : जनपद जालौन पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 26 अभियोगों में बरामद लगभग 680 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है, को माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षा एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS