उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर कोषागार कक्ष का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर कोषागार कक्ष का निरीक्षण

उरई, जालौन। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से उ0नि0 नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर कोषागार कक्ष का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया गया कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS