उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए दिशा-निर्देश
उरई, जालौन। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार तथा नोडल अधिकारियों (पुलिस एवं प्रशासन) के साथ बैठक कर आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने, नकल एवं अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण व निर्विघ्न संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।