महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी

उरई, जालौन। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ परमहंस बद्री दास जी महाराज मन्दिर, ग्राम देवगांव, थाना कैलिया का स्थलीय भ्रमण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में की गई सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS