महाशिवरात्रि के दृष्टिगत भूरेश्वर महादेव मंदिर व मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत भूरेश्वर महादेव मंदिर व मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उरई, जालौन। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, उपजिलाधिकारी माधौगढ़, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ तथा थाना गोहन पुलिस बल के साथ ग्राम सरावन स्थित भूरेश्वर महादेव मंदिर एवं मेले का स्थलीय भ्रमण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं मेले में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS