जालौन : 3 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, कदौरा व डकोर पुलिस की कार्रवाई

3 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, कदौरा व डकोर पुलिस की कार्रवाई

उरई, जालौन। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कदौरा एवं थाना डकोर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी/घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चल रहे अभियान के क्रम में थाना कदौरा पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त हरिशंकर पुत्र चन्द्री केवट (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम इकोना थाना कदौरा जनपद जालौन तथा भीम पुत्र कल्लाई निवासी ग्राम रेला थाना कदौरा जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना डकोर पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र यादव पुत्र गंगादीन (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी ग्राम इकोर थाना डकोर जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS