प्रधानमंत्री संग्रहालय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई
प्रधानमंत्री संग्रहालय ने 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘द पैट्रियट्स पाथ: लाइफ एंड लेगेसी ऑफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस’’ शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया, साथ ही जनसहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष श्री नृपेंद्र मिश्रा ने किया।
यह अनूठी प्रदर्शनी नेताजी को साहस, बलिदान और अटूट देशभक्ति के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करती है। प्रदर्शनी में अभिलेखीय तस्वीरें, दुर्लभ दस्तावेज, एक वृत्तचित्र फिल्म, भारतीय राष्ट्रीय सेना का ध्वज, नेताजी के महान पलायन का नक्शा और उनकी क्रांतिकारी सोच को जीवंत ढंग से दर्शाया गया है।
इस फोटो प्रदर्शनी में विभिन्न खंड हैं जिनके शीर्षक हैं: द ग्रेट एस्केप, आजाद हिंद गवर्नमेंट, चलो दिल्ली – द मार्च ऑफ इंडियन नेशनल आर्मी, बियोंड मिस्ट्री: द इममॉर्टल लिगेसी, द रानीज ऑफ आजाद हिंद और अन्य।
प्रदर्शनी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। यह अगले एक महीने तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
