राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ भेजी हैं।
राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, "दिवाली के पावन अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।
भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिवाली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं जो धन और समृद्धि की देवी हैं।
खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और ज़रूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियाँ लाने का भी अवसर है।
मैं सभी से सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आग्रह करती हूँ। यह दिवाली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।"
