आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस

दो चरणों में आयोजित होंगे कार्यक्रम, तैयारियां तेज, स्थायी और अस्थायी गर्भनिरोधक सेवाओं की उपलब्धता पर रहेगा जोर

जालौन : इस बार विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा। पखवाड़े दो चरणों में आयोजित होगी। पखमवाड़े को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़े की थीम इस बार आजादी के अमृत महोत्सव से प्रेरित है। इस बार की थीम हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प रखी गई है। अभियान की सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस दो चरणों में मनाया जाएगा। जिसमें 27 जून से 10 जुलाई को व्यापक व सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में सेवा प्रदायगी पखवाड़ा होगा। इसमें 11 जुलाई से 31 जुलाई तक सेवा प्रदायगी और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा होगा। इसमें परिवार नियोजन की स्थायी और अस्थायी सेवाओं का लाभ इच्छुक दंपत्तियों को दिया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ.एसडी चौधरी ने बताया कि दूसरे चरण में मुख्य रुप से नसबंदी कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बास्केट ऑफ च्वाइस में उपलब्ध गर्भनिरोधक साधनों के बारे में काउंसलिंग कर गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित कर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य इकाइयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान हर ब्लाक से पांच पांच पुरुष और 25-25 महिला नसबंदी केस कराने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के साथ सामुदायिक स्तर के कार्यकर्ताओं, आशा और एएनएम तक परिवार नियोजन सेवा से संबंधित गर्भनिरोधक सामग्री और अन्य साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान की रोजाना आनलाइन मानीटरिंग भी की जाएगी। परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पुरुष नसबंदी पर तीन हजार रुपये और महिला नसबंदी कराने पर लाभार्थी को दो हजार रुपये दिए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS