कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी : पिछले 24 घंटों में एक लाख दैनिक नए मामले दर्ज हुये, जो 61 दिनों में सबसे कम हैं।

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

 कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी 

भारत में पिछले 24 घंटों में एक लाख दैनिक नए मामले दर्ज हुये, जो 61 दिनों में सबसे कम हैं।

भारत के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई और वह 14,01,609 रहा।

पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 76,190 की कमी।

अभी तक देश भर में कोविड संक्रमण से कुल 2,71,59,180 रिकवरी हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,74,399 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 25वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 93.94 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर वर्तमान में 6.21 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजीटिविटी दर में और गिरावट। वह अब 6.34 प्रतिशत तक पहुंची और लगातार 14 दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 36.6 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

भारत ने देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 23.27 करोड़ टीके लगाये हैं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS