जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा PET-2026 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा PET-2026 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

UPSSSC द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 25.10.2026 को जिलाधिकारी जालौन श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर चेकिंग/फ्रिस्किंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम एवं गोपनीय कक्ष का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS